फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sachkhand Express canceled, Hirakud delayed by nine and a quarter hours

Lalitpur News: सचखंड एक्सप्रेस निरस्त तो हीराकुंड सवा नौ घंटे रही विलंब

Fri, 03 May 2024 03:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express canceled, Hirakud delayed by nine and a quarter hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों के संचालन में लगातार देरी से यात्री भीषण गर्मी में परेशान हैं। सुबह आने वाली ट्रेनें रात में आ रही हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को सारे दिन प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हजूर साहिब नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस जहां 14.45 घंटा लेट आई तो शुक्रवार को आने वाली यह ट्रेन निरस्त कर दी गई। अन्य कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।
हजूर साहिब नांदेड़ से पुणे होकर अमृतसर जाने वाली 12715 सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4.30 से करीब 14.45 घंटा लेट रात करीब 8.34 बजे आई। इस ट्रेन से आगरा, मथुरा और दिल्ली होकर अमृतसर जाने वाले यात्रियों को सारे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि, बृहस्पतिवार सुबह हजूर साहिब नांदेड़ से चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी है, इसकी पुष्टि स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी ने भी की है। वहीं, अमृतसर से हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली 12716 सचखंड एक्सप्रेस 11.45 घंटे लेट चल रही है।
विज्ञापन

अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2.46 बजे आनी चाहिए थी लेकिन 5.48 घंटे लेट रात 8.34 बजे आई। इसी तरह 01027 गोरखपुर स्पेशल चार घंटे लेट, 14623 पातालकोट 2.15 घंटे लेट, 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 3.30 घंटा लेट रही। 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस 9.10 घंटे देरी से चल रही है। 14624 पातालकोट 6.30 घंटा लेट चलने से स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिस स्टेशन से ट्रेन चलती है, अगर वहां 24 घंटे लेट हो जाए तो वह ट्रेन निरस्त कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed