फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sachkhand arrived late by 16 hours and Samta by four hours.

Lalitpur News: सचखंड 16 घंटे तो समता चार घंटे विलंब से आई

Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sachkhand arrived late by 16 hours and Samta by four hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली और मुंबई की ओर यात्रा करते समय पांच से छह घंटे का अलग से समय हो तभी यात्रा करें। वजह, अप और डाउन रूट की अधिकांश ट्रेन घंटों देरी से चल रही हैं। स्थिति यह है कि सुबह आने वाली कुछ ट्रेनें रात में आ रही हैं। कुछ ट्रेन तो 12 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं।
कोहरा और कड़ाके की सर्दी के बीच अधिकांश ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। बुधवार को अप रूट की यानि इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस पांच घंटे देर होकर सुबह 2:21 बजे के स्थान पर सुबह 9:19 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब होकर सुबह 5:05 बजे के स्थान पर 7:04 बजे ललितपुर आई। पठानकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब होकर सुबह 5:56 बजे के स्थान पर 6:27 बजे आई।
विज्ञापन

रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से सुबह 11:42 बजे के स्थान पर दोपहर 12:35 बजे आई। पंजाब मेल एक्सप्रेस पौने दो घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। पातालकोट एक्सप्रेस सवा तीन घंटा लेट होकर शाम सात बजे के स्थान पर रात्रि सवा दस बजे आई। अमृतसर से चलकर हजूर साहिब नांदेड़ की ओर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस बुधवार को 16 घंटा लेट होकर रात 7.56 बजे के स्थान पर अगले दिन बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद आने की संभावना है। शाम चार बजे आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस बुधवार को दो घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन रूट की दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे लेट होकर बुधवार सुबह 10.06 बजे के स्थान पर दोपहर 2:01 बजे आई। समता एक्सप्रेस चार घंटे विलंब होकर सुबह 9:44 बजे के स्थान पर दोपहर 1:49 बजे ललितपुर स्टेशन आई। आज रात 2:24 बजे आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस निरस्त रही। डाउन रूट की ही गोरखपुर मेला स्पेशल बुधवार को सवा घंटा देरी से आई। डाउन रूट की पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई।

हीराकुंड एक्सप्रेस बुधवार को चार घंटा देरी से सुबह 5:59 बजे के स्थान पर 10:02 बजे ललितपुर आई। कुरुक्षेत्र से खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा विलंब से बुधवार रात में 3:45 बजे के स्थान पर सुबह 7:17 बजे ललितपुर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed