फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sabotage in hospital, health workers attacked

अस्पताल में तोड़फोड़, स्वास्थ्य कर्मी से मारपीट

Thu, 19 Nov 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
sabotage in hospital, health workers attacked
मड़ावरा स्थित सरकारी अस्पताल में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा स्थित सरकारी अस्पताल में मंगलवार की रात मरीज के तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मरीज के तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों ने एक दूसरे पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य केंद्र पर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मड़ावरा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया गया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे थाना सोजना के ग्राम गोना निवासी दुर्गेंद्र प्रताप अपने भाई कौशलेंद्र राजा को उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। उनके साथ 20-30 लोग और भी थे। लगभग 10 बजे मरीज के पलंग पर कई लोग बैठे थे, यह देख ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट ने उन्हें मना किया। इस पर आवेश में आकर उन लोगों ने फार्मासिस्ट राजेंद्र नामदेव और वार्ड ब्वॉय कामेश जोशी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सभी लोग उन्हें घसीटते हुुए कमरा नंबर 12 में ले गए, जहां दवाइयों और मेज कुर्सियों को फेंक दिया। इमरजेंसी रजिस्टर को भी फाड़ दिया। आरोप लगाया कि मरीज के साथ आए लोग अस्पताल कैंपस में शराब पी रहे थे, रोकने पर सभी ने दोनों के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। मारपीट में वार्ड ब्वॉय कामेश जोशी को गंभीर चोटें आने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुर्गेंद्र प्रताप आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------------
मड़ावरा सीएचसी में एक मरीज के साथ आए तीमारदारों द्वारा एक फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय के साथ मारपीट के मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में और जो भी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed