फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sabermati express

साबरमती बनी पैसेंजर

Wed, 11 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 11 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। दीवाली के एक दिन पहले झांसी से बीना के बीच चलने वाली झांसी-बीना शटल ट्रेन के रद रहने से आम रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही। इससे उच्च वर्ग के रेल यात्री परेशानी रहे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए साबरमती एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाया गया।
विज्ञापन


चित्रकूट में दीवाली पर्व की अमावस्या पर भगवान कामतानाथ जी का मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब पहुंचता है। इसके लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की सुविधा हर वर्ष की जाती है। इस वर्ष भी अतिरिक्त व विशेष ट्रेनों की सुविधा चित्रकूट धाम के लिए कर्बी रेलवे स्टेशन तक रेलवे द्वारा की गई है। इसी कारण झांसी से बीना की ओर जाने वाली 51811 व 51812 झांसी-बीना शटल पैसेंजर ट्रेन की बोगियां अतिरिक्त और विशेष ट्रेनों में लगा दी गईं। इस कारण रेलवे ने मंगलवार को झांसी से बीना और बीना से झांसी जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया, जिससे रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, क्योंकि दीवाली को देखते हुए यात्रियों की काफी भीड़ थी।
विज्ञापन


हालांकि, रेलवे ने इस पैसेंजर के विकल्प के रूप में बीना की ओर जाने वाली 19166 अप अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस को झांसी से बीना तक पैसेंजर बनाकर चलाया और बीना से झांसी की ओर जाने वाली 19167 डाउन अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस को ललितपुर से झांसी तक पैसेंजर बनाकर चलाया। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन भीड़ के कारण यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिली। खासकर सामान साथ लेकर चलने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीना शटल रद रहने से जहां आम यात्री परेशान रहे, वहीं शताब्दी ट्रेन देर से आने के कारण इसमें सफर करने वाले खास यात्री भी परेशान रहे। नई दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में झांसी से पहले खराबी आने के कारण ट्रेन करीब पौने दो घंटे की देरी से लगभग डेढ़ बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जिससे ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed