Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police Masterclass: Staying technically aware is essential for protection against cybercrime ASP

पुलिस की पाठशाला : साइबर अपराध से बचाव के लिए तकनीकी रूप से जागरूक रहना जरूरी : एएसपी

Tue, 24 Nov 2026 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police Masterclass: Staying technically aware is essential for protection against cybercrime  ASP
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस पाठशाला आयोजित हुई। इसमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक शाबेज खान, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, सिपाही पवन कुमार, प्राचार्य डॉ. सूफिया, प्रकाश खरे, साधना नांगल, रंजना श्रीवास्तव, रजनी यादव, नेहा याज्ञिक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। यातायात प्रभारी निरीक्षक आलोक तिवारी ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

------------

साइबर ठगी होने पर यह करें
- साइबर अपराध का शिकार होने पर छिपाएं नहीं, तत्काल माता-पिता और पुलिस को बताएं।
- गोल्डन ऑवर में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

- सोशल मीडिया पर उपहार या अन्य प्रलोभनों से बचें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

- व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ऐसा करने पर साइबर अपराधी मोबाइल हैक कर लेते हैं।

- सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गोपनीय जानकारी साझा न करें।

- मोबाइल में मजबूत पासवर्ड या स्क्रीन लॉक रखें। पासवर्ड में अपना नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर न रखें।



------------

सवाल-जवाब

सवाल : कोई सोशल मीडिया पर फोटो का गलत इस्तेमाल करें तो क्या करना चाहिए ?
जवाब : घबराएं नहीं और उस व्यक्ति से बहस न करें। चैट, फोटो और प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। परिजनों को बताएं और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

सवाल : गलती से एपीके फाइल डाउनलोड हो जाएं तो क्या करना चाहिए ?
जवाब : तत्काल मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दें। बैंक संबंधी जानकारी साझा हो गई है तो बैंक को सूचना देकर खाता और कार्ड को सुरक्षित कराएं।
सवाल : कोई सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना ले तो क्या करना चाहिए ?
जवाब : उस आईडी का स्क्रीनशॉट लें, संबंधित प्लेटफार्म पर रिपोर्ट करें और साइबर पुलिस से शिकायत करें। अपने दोस्तों को भी फर्जी आईडी के बारे में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज या लिंक आए तो क्या करें ?
जवाब : अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसमें ठगी का जाल हो सकता है। मैसेज डिलीट करें और जरूरत पड़ने पर माता-पिता या पुलिस को बताएं।
सवाल : कॉलेज और कोचिंग जाते समय कोई पीछा करे तो क्या करना चाहिए ?
जवाब : कोई व्यक्ति पीछा करता है तो इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना, डायल-112 पर करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed