फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   RPF caught the murderer husband in the train

Lalitpur: हत्यारोपी पति को आरपीएफ ने ट्रेन में पकड़ा, मुंबई के पेलहार में पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 21 Nov 2022 09:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Nov 2022 09:37 PM IST
सार

पत्नी की हत्या कर भाग रहे हत्यारोपी पति को ललितपुर आरपीएफ ने खरगापुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और उसे मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। हत्यारोपी पत्नी की हत्या कर अपने गृह जनपद भदोही जा रहा था।

विज्ञापन
RPF caught the murderer husband in the train
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के पेलहार में पत्नी की हत्या कर भाग रहे हत्यारोपी पति को ललितपुर आरपीएफ ने खरगापुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और उसे मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। हत्यारोपी पत्नी की हत्या कर अपने गृह जनपद भदोही जा रहा था।

विज्ञापन


जनपद भदोही निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में एक कंपनी में काम करता था। वहां उसने दूसरी शादी कर ली थी और बीते 19/20 नबंवर की रात में उसने मुंबई के पेलहार स्थित आवास में पत्नी की हत्या करके 20 नवंबर को कल्यान रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया, जहां से उसने कल्यान से वाराणसी का जनरल डिब्बे का टिकट खरीदकर वह लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस (एलटीटी) से बनारस के लिए रवाना हो गया। इसके संबंध में मुंबई के थाना पेलहार में पत्नी की हत्या में उसके खिलाफ धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई और इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी। मुंबई क्राइम ब्रांच को हत्यारोपी की उक्त ट्रेन में जाने की सूचना मिलने पर उसकी जानकारी व फोटो, वर्तमान हुलिया आदि के बारे में झांसी कंट्रोल को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


झांसी कंट्रोल से ललितपुर आरपीएफ को उक्त हत्यारोपी के ट्रेन में होने की सूचना मिली, लेकिन तब तक ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन से निकल चुकी थी। जिस पर आरपीएफ ने टीकमगढ़ में तैनात आरपीएफ कर्मचारियों पीके सोनी व एसके शर्मा को दी गई, जिस पर ट्रेन के टीकमगढ़ पहुंचने पर दोनों आरपीएफ कर्मचारी ट्रेन में सवार हो गए और जनरल डिब्बे में बैठे हत्यारोपी का मिलान उन्हें भेजे गए हुलिया व फोटो से किया गया, लेकिन एहतियातन उसे चलती ट्रेन में नहीं पकड़ा, लेकिन उसे आरपीएफ कर्मचारियों पर शक हो गया और ट्रेन जैसे ही खरगापुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वह ट्रेन से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पहले से सतर्क आरपीएफ कर्मचारियों ने उसे खरगापुर रेलवे स्टेशन पर ही धर दबोचा और निजी वाहन से उसे 20 नबंवर की रात में ही आरपीएफ थाना ललितपुर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरपीएफ इंस्पैक्टर धनेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को और फिर मुंबई क्राइम ब्रांच को दी गई। जिस पर सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ललितपुर आरपीएफ थाने पहुंची और आरपीएफ ने हत्यारोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया।

ऐसे हुई पहचान
हत्यारोपी व्यक्ति की मां को कुछ दिन पहले ही देहांत हो गया था, जिसके चलते उसने बाल कटवाए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसकी फोटो आरपीएफ को भेजी और उसकी बाल मुड़वाने की बात बताई थी, जिस पर टीकमगढ़ से जब आरपीएफ कर्मचारी ट्रेन के जनरल कोच में सादा कपड़ों में चढ़े तो हत्यारोपी की फोटो से मिलान किया गया और उसके बाल नहीं होने से आसानी से पहचान लिया।

मुंबई में की थी दूसरी शादी
बताया गया कि हत्यारोपी जनपद भदोही का रहने वाला है और वह मुंबई में किसी कंपनी में काम करता था। भदोही में रहने के दौरान उसकी पहले शादी हो गई थी, लेकिन जब वह मुंबई गया तो वहां भी उसका संपर्क किसी युवती से हो गया और उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन 19 नबंवर की रात में उसने मुंबई के थाना पेलहार अंतर्गत दहशर स्थित आवास पर पत्नी की हत्या कर दी और ट्रेन से गृह जनपद स्थित घर जा रहा था। तभी आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया।

ट्रेन में हत्यारोपी के होने की सूचना पर टीकमगढ़ के स्टाफ को सूचना दी और खरगापुर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। -सूर्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष आरपीएफ, ललितपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed