{"_id":"67e43483a7801f79a005b411","slug":"rope-marks-on-shoulder-and-neck-of-11th-class-student-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'दीदी जमीन पर पड़ी है': संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कंधे-गर्दन पर निशान; हत्या की आशंका के बाद हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दीदी जमीन पर पड़ी है': संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कंधे-गर्दन पर निशान; हत्या की आशंका के बाद हड़कंप
Wed, 26 Mar 2025 10:39 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बार/ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बार/ललितपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 11वीं की छात्रा के कंधे और गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। घर के अंदर जमीन पर छात्रा का शव मिला।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध परिस्थिति में कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। घटनास्थल और शव की हालत देख हत्या की आशंका के बीच अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ तालबेहट सहित थाना बार पुलिस और फाॅरेसिंग जांच टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी निधि राजपूत (17) पुत्री धनीराम का शव बुधवार की शाम को घर के अंदर कमरे के बाहर लगे टीनशैड के नीचे पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, निधि कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बुधवार को निधि गांव में कोचिंग को गई थी। जबकि छोटी बहन गीता और भाई अरुन स्कूल गए थे। भाई-बहन जब स्कूल से वापस लौटकर घर पहुंचे तो यहां बड़ी बहन निधि जमीन पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
जिसे हिला ढुलाया तो वह बेजान थी। दोनों भाई बहन ने इसकी जानकारी अपने पिता को देते हुए बताया कि दीदी जमीन पर पड़ी है और कुछ बोल नहीं रही है। इस पर धनीराम व अन्य परिजन घर पहुंचे। यहां देखा कि निधि जमीन पर मृतावस्था में पड़ी थी। उसके कंधा, गर्दन पर रस्सी के रगड़ने जैसे निशान थे।
विज्ञापन
निधि का शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना बार पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव की हालत देखकर हत्या की आंशका होने की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी तालबेहट अभय नारायण राय, फॉरेसिंक जांच टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने परिजनों सहित गांव के लोगाें से आवश्यक जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ जानकारी और सुराग मिले है। जिसकी जांच पड़ताल करने में पुलिस लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत को लेकर गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं पुलिस तकनीकी का उपयोग कर कॉल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस घटना को लेकर हर एक पहलू पर जांच कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी तालबेहट