फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways increased buses for police recruitment exam

Lalitpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज ने बढ़ाईं बसें

Fri, 30 Aug 2024 04:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased buses for police recruitment exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रोडवेज बसों की भरमार रही। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने जिले में चल रहीं पांच बसों के साथ ही पांच अन्य बसों का भी संचालन किया। परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को आवाजाही में सुविधा रही। सवारियों को भी इंतजार नहीं करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि तीन दिनों तक अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।

शासन ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से 24 घंटे पहले से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। जिलाधिकारी ने रोडवेज की 30 बसें चलाने को कहा था। इसके मुकाबले बीते दिनों 20 बसों का संचालन किया गया था। अब शुक्रवार व शनिवार को पुलिस भर्ती पुलिस परीक्षा है। ऐसे में परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब तक पांच बसें चल रही थीं, जिनकी संख्या बढ़ाकर दो गुनी कर दी है। बृहस्पतिवार को दस बसों का संचालन किया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। आवश्यकता अनुसार 30 बसों तक का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

---
झांसी-ललितपुर रूट पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 30 बसों के संचालन की तैयारी है। आवश्यकता अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
- संतोष कुमार, प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed