{"_id":"60ba83ac8ebc3edb171cf893","slug":"roadways-busses-management-taldehate-news-jhs19637108","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से ललितपुर के लिए नहीं चल रही रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से ललितपुर के लिए नहीं चल रही रोडवेज बसें
विज्ञापन
roadways.jpeg
- फोटो : roadways.jpeg
तालबेहट। लॉकडाउन खुलने के पांच दिन बाद भी विभिन्न गांवों के लोगों के लिए चलने वाली रोडवेज की बसों का संचालन शुरू नहीं होने से जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बसों के नियमित संचालन सहित प्राइवेट बसों में निर्धारित मानक के अनुसार ही सवारियां बैठाने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
पिछले कुछ समय से लॉकडाउन में बसों को संचालन काफी कम था। लॉकडाउन खुलने के बाद प्राइवेट बसों का संचालन तो काफी तेजी से शुरू हो गया, लेकिन रोडवेज की बसों का संचालन गति नहीं पकड़ सका। इससे विभिन्न गांवों के लोगों और झांसी ललितपुर से दैनिक यात्रा करने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दैनिक यात्रा करने वालों का कहना है कि सरकारी बसें न चलने से प्राइवेट बसों में मजबूरी में भूसे की तरह ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं। इसके अलावा किराए के नाम पर सवारियों से अभद्रता की जा रही है। कोरोना काल में भी कुछ बस संचालक शासन के नियमों की अनदेखी कर रहे है। जो कभी भी लोगों के लिए मुसीबत साबित हो सकता है।
- झांसी से सुबह के समय चलने वाली रोडवेज की समस्त बसें बंद होने से दैनिक यात्रा करने वालों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह कम से कम दो बसों का संचालन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
- प्रवीण प्रधान,
- रोडवेज की बसें न चलने से प्राइवेट बस संचालक सवारियों के साथ किराए के नाम पर अभद्रता कर रहे है। इसके अलावा बस में सवारियों को भूसे की तरह भर रहे है। जो कोरोना काल में ठीक नहीं है।
- महेंद्र गुप्ता
- ललितपुर से सुबह के समय रोडवेज की बसें नहीं मिलती है। जिसके चलते मजबूरी में प्राइबेट बस या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। जहां बस और टैक्सी संचालक किराए के नाम पर जमकर लूट रहे है।
- अनिल साहू,
कोरोना काल में चालक और सहचालक की कमी है। लॉकडाउन अभी खुला है। जनता की सुविधा के िलिए सुबह झांसी एवं ललितपुर से बसों का संचालन शुरू करवाते है।
- रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो