फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways buses could not be operated till now

Lalitpur News: अब तक नहीं हो सका रोडवेज बसों का संचालन

Wed, 26 Nov 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses could not be operated till now
- एक अधिकारी समेत कई चालकों की हो चुकी भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रोडवेज डिपो बनकर तैयार फिर भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। इससे लोगों को आवागमन का संकट बना हुआ है।
जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वर्ष 2015 में रोडवेज डिपो की सौगात दी गई थी। ग्राम रोड़ा में सात करोड़ से सात एकड़ भूमि खरीदी गई थी। साथ ही चार करोड़ 99 लाख रुपये से डिपो का निर्माण किया जाना था। वर्ष 20218 में डिपो को बनकर पूरा होना था।
विज्ञापन

लेकिन, एक के बाद एक समस्या रही, तय समय पर कार्य न होने से रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया था। इसके साथ ही डिपो की लागत दोगुनी होकर दस करोड़ पहुंच गई। बीते वर्ष डिपो के भवन को विभाग के सुपुर्द कर दिया था। इसके साथ ही बसों के संचालन की उम्मीद थी। तब से अब तक मामला ठंडे बस्ते में ही बना हुआ है। अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अप्रैल 2025 परमिट हो गए थे जारी
ललितपुर डिपो के संचालन में बसों के परमिट बाधा बने हुए थे। इस पर अप्रैल माह में आयोजित जिला परिवहन समिति की बैठक में परमिट की सहमति बनी। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में संस्तुति हो गई। इसके साथ ही 17 मार्गाें पर बसों के संचालन को परमिट जारी हो गए।
---
जून माह में मिल गईं थीं मिनी बसें
डिपो से बसों के संचालन को नई बसें आई थीं। यह मिनी बसें 42 सीटर थीं। जून माह में झांसी डिपो में बसें आ गई थीं, तब से अब तक संचालन तो दूर ललितपुर डिपो में बसें नहीं पहुंच सकी हैं।

---
ललितपुर में रोडवेज बसों के संचालन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed