फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roadways bus

ललितपुर में रोडवेज बसों का संचालन ठप, महज दो बसें दौड़ रहीं

Tue, 31 May 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
roadways bus
ललितपुर। जिले में परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से ठप ही हो गया है। कुछ समय पहले तक यहां से 20 बसों का संचालन होता था, जो अब महज दो बसों तक सिमट गया है। हालात यह हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्कालीन सपा सरकार ने रोडवेज की बीस लोहिया बसें चलाईं थीं। यह बसें ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय होकर झांसी के लिए जातीं थीं। इन बसों में सामान्य से 25 प्रतिशत किराया कम होने से अधिक लोग यात्रा करते थे। इसके अलावा लोगों का आवागमन सुगम हो गया था।
विज्ञापन

लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते रोडवेज बसों का संचालन धीरे-धीरे कम हो गया। अब हालात यह हैं कि 20 बसों के सापेक्ष मात्र दो बसों का संचालन किया जा रहा है। कई मार्ग पर न तो रोडवेज बसें चल रहीं हैं और न ही निजी बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे यात्रियों केे लिए सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रामीण क्षेत्रों में ठप है संचालन
झांसी से ललितपुर के लिए दो नॉनस्टॉप बसों का ही संचालन हो रहा है। जो झांसी ललितपुर के लिए संचालित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी रूटों से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोग मजबूरन ही डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर यात्रा कर रहे हैं।
---
यह बसें हो चुकीं बंद
दो गुढ़ा-झांसी, दो देवगढ़, दो बालाबेहट, दो मदनपुर नॉनस्टाप, कैलगुवां-झांसी, ललितपुर-जखौरा होते हुए झांसी, दो प्रयागराज, दो नवागढ़, दो झांसी से बार, दो पाली-झांसी आदि बसों का संचालन बंद हो गया है।

---
ललितपुर में सभी रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी चल रही है। परिमिट की समस्या हल हो रही है। परिचालकों की भर्ती की स्वीकृति मिलने के बाद नियुक्ति होने बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।
- प्रियम श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक, झांसी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed