फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads dug to deliver water to every house, but forgot to build

Lalitpur News: हर घर जल पहुंचाने के लिए खोदी सड़कें, लेकिन बनाना भूल गए

Tue, 13 Dec 2022 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Roads dug to deliver water to every house, but forgot to build
पाली/ललितपुर । हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने को लेकर सड़क खोदक पाइप तो डाल दिए जा रहे हैं। लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया है। तहसील क्षेत्र के गांव सलैया में छह माह सड़कें खुदी पड़ी हैं। इस कारण लोगों को सड़क से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील पाली अंतर्गत गांव सलैया में हर घर जल योजना के तहत सात माह पूर्व पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव में सीसी रोड और मौरंग सड़क की खोदाई की गई थी। कंपनी ने खोदाई के बाद यहां पर पाइप लाइन डाली और उसे मिट्टी से ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद अभी तक इन सड़कों को पक्का करते हुए ठीक नहीं किया गया है। जिस कारण इन सड़कों से निकलने में वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्कूल को आने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे यहां गिरकर जख्मी हो रहे हैं। ग्राम बंगरिया में भी पाइपलाइन बिछाने को सड़क खोदी गई थी। जिसको पाइप डालने के बाद बंद कर दिया। लेकिन पक्का नहीं किया गया है। जिस कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी गई, लेकिन पक्का नहीं कराया गया। जिससे यहां से निकलने में दिक्कत होती है।
पाइप लाइन के लिए गांव की पक्की सड़क व कच्चे रोड को खोद दिया है। जिसे छह महीने के बाद भी सही नहीं कराया गया ।
छह महीने पहले पाइप लाइन के लिए खोदी गई गांव की सड़क को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क और उसे ठीक न कराने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान होते हैं और निकलते समय गिरकर जख्मी हो जाते हैं।
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को ठीक करवाया जा रहा है। जो सड़के शेष रह गई हैं, उन्हें जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
गुरु लिंगापप्पा, प्रोजेक्ट मैनेजर, गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed