फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads, drains and culverts will be constructed in the city at a cost of Rs 98.77 lakh.

Lalitpur News: शहर में 98.77 लाख से होगा सड़क, नाली और पुलिया का निर्माण

Sun, 23 Nov 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Roads, drains and culverts will be constructed in the city at a cost of Rs 98.77 lakh.
नगर पालिका के विभिन्न वार्डों की 14 गलियों में जलभराव की समस्या जल्द होगी दूर, सड़कें होंगी दुरुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगरपालिका के विभिन्न वार्डों की लगभग 14 गलियों में सड़क और जलभराव की समस्या जल्द ही दूर होगी। इन गलियों में 98.77 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसकी निविदा प्रकिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पूर्ण होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
शहर के अधिकांश वार्डों में कच्ची गलियों की समस्या किसी से छिपी नहीं है। इनमें नाली तक नहीं बनी है। इससे घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में भर गया है। ऐसे में रास्ते कहीं दलदल तो कहीं कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। वाहनों की निकासी से गड्ढे तक हो गए हैं। इससे मार्ग में सुरिक्षत चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में हालत और भी बदहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन

गलियों में सड़क और नाली बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही 12 वार्ड की गलियों में सड़क और नाली और दो वार्ड की गलियों में नाली का निर्माण किया जाएगा। इनमें 88.31 लाख रुपये से सड़क व नाली, 5.40 लाख रुपये से नाली का निर्माण किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जनवरी तक सड़क व नाली का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो क्षतिग्रस्त पुलियों का होगा निर्माण
वर्णी चौराहे से आजादपुरा मार्ग में गुरुनानक धर्मशाला के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण 1.36 लाख रुपये से किया जाएगा। साथ ही वार्ड 21 तालाबपुरा में डोड़ाघाट के पास सुधासागर स्कूल के पीछे वाली गली में 3.70 लाख रुपये से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा।


वर्जन
नगर में विकास के लिए सड़क और नाली, पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य कराया जाएगा। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed