फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads become sewers, no one listens

सड़के बन गईं नाला नहीं कोई सुनने वाला

Thu, 14 Nov 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roads become sewers, no one listens
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन पिसनारी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में अनेक जगह सड़कें नहीं हैं और कई नालियों का अभाव है। कच्चे रास्ते में नालियां नहीं होने के कारण सड़कें गंदे नाले में तब्दील होती जा रहीं हं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के घरों के सामने कीचड़ और जलभराव होने की वजह से उन्हें आने- जाने में असुविधा हो रही है। सड़क और नाली नहीं होने के कारण समस्या यहां तक है कि छोटे-छोटे बच्चे घरों के सामने खेल भी नहीं पाते और अनेक बार तो स्कूल जाते समय फिसलने की वजह से उनकी यूनिफार्म खराब हो जाती हैं, इस कारण वे स्कूल भी नहीं पहुंच पाते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि पिसनारी में अनेक गलियों में बरसात जैसा नजारा बना है। अनेक गलियों में सड़कें नहीं हैं। नालियां नहीं होने के कारण मोहल्लावासियों को परेशान होना पड़ रहा है। सैकड़ों मोहल्लावासियों ने एक महीने पहले नगर पालिका परिषद कार्यालय पर जाकर ज्ञापन दिया था, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। घरों के सामने कीचड़ और जलभराव होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं है और नालियां भी नहीं हैं। गंदगी के कारण हमारे परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार बना रहता है।
- महादेवी
एक महीने पहले हमारे मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय जाकर समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन दिया था, लेकिन उसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनुष पाल
मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी एक-दूसरे के दरवाजों तक आ जाता है, इस कारण हम मोहल्लावालों में आए दिन झगड़ा भी होता रहता है।
- सूरज रैकवार
सड़क और नाली की समस्या के साथ-साथ हमारे मोहल्ले में अभी तक पानी की पाइप लाइन नहीं डल पायी है। पानी भरने दूर जाना पड़ता है, जिससे रोज परेशानी होती है।
- सारांश राजपूत
मोहल्ला पिसनारी की समस्या सामने आई है। मौके पर जाकर जांच करेंगे इसके बाद शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद

मोहल्ला पिसनारी की गलियों में भरा गंदा पानी।

मोहल्ला पिसनारी की गलियों में भरा गंदा पानी।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed