{"_id":"860a0cc1a718f64ef928422050a82f0b","slug":"roads-are-jlni-machine-kya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़कों को झलनी कर रही मशीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को झलनी कर रही मशीन
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में रिलायंस कंपनी के विभिन्न स्थानों पर टावर लगे हुए हैं। इन टावरों तक इंटरनेट की लाइन को जोड़ने के लिए एक केबल डालने का काम किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने नगरीय सीमा में काम करने से पूर्व नगर पालिका में 92 लाख की सिक्योरिटी धनराशि जमा की है और उसी स्थिति में सड़क का निर्माण करने की बात कही है। लेकिन, कंपनी अपने कार्यों में अनियमितताएं बरत रही है, जिससे मुहल्लेवासियों की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। शुक्रवार को गांधीनगर स्थित काली जी की गली में मशीन की सहायता से खुदाई करने का काम किया गया, जिसमें कई लोगों की पाइप लाइनें कट गईं। गांधीनगर में इससे पूर्व भी कंपनी ने गांधीनगर, बाहुबलि नगर में काम के दौरान सड़क को नुकसान पहुंचाया था।