फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road will be built from Ghantaghar to Dam Tiraha

Lalitpur News: घंटाघर से बांध तिराहा तक बनेगी सड़क

Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Ghantaghar to Dam Tiraha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग घंटाघर से गोविंद सागर बांध तिराहा तक सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 11 करोड़ से किया जाएगा।
निर्माण कार्य में देरी न हो, इसके लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलने पर सात दिन में निविदाएं खोलकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ऐसे में अब सड़क का निर्माण जल्द ही होने की उम्मीद हो गई है।
विज्ञापन

नगर का मुख्य मार्ग घंटाघर से नदीपुरा होकर मवेशी बाजार से गोविंद सागर बांध तक लगभग एक दशक से निर्माण की राह देख रहा है। इस 3.5 किलोमीटर की सड़क शहर की साख को बट्टा लगा रही है। मार्ग को दुरुस्त रखने के लिए विभाग महज पेंचवर्क का कार्य ही कर रहा था। ऐसे में मार्ग में वाहन से चलने पर हिचकोले खाना पड़ रहे हैं। कई लोग मार्ग में समस्या के चलते चक्कर लगातर मंडी होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अब जल्द ही मुख्य मार्ग घंटाघर से गोविंद सागर बांध तिराहा तक निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने पूर्व में सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। इसमें आपत्ति आ गई थी। इसके बाद विभाग ने दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव को ईएफसी की बैठक में शामिल कर लिया गया है। व्यय वित्त समिति से जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिलने की संभावना हो गई है।

अब लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्ग का निर्माण लगभग 11 करोड़ से किया जाएगा।
विभाग ने मुख्य मार्ग के दस मीटर चौड़ाई व 3.5 किलोमीटर की लंबाई में किया जाएगा। विभाग ने सड़क के निर्माण कार्य में देरी न हो, इसके लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रत्याशा में टेंडर निकालकर निविदाएं मांगी हैं। स्वीकृति मिलते ही एक सप्ताह में अन्य प्रक्रियाएं कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed