फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road left after digging, vehicles getting stuck

Lalitpur News: खोदकर छोड़ दी सड़क, फंस रहे वाहन

Sun, 10 Nov 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Road left after digging, vehicles getting stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमृत योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए खोदी गई सड़क राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पाइपलाइन तो डाल दी, लेकिन दो माह बाद भी मरम्मत नहीं की गई। भारी वाहन निकासी में फंस रहे हैं तो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।
नगर में पेयजल समस्या दूर करने के लिए लगभग 143 करोड़ रुपये से कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत दो टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। एक इलाइट चौराहा के पास तो दूसरी रावतयाना में बनाई जा रही है। इन टंकियों तक पानी पहुंचाने के लिए सीतापाठ मंदिर के पास से तालाबपुरा होकर तुवन चौराहा, कर्पूरी ठाकुर चौराहा, जेल चौराहा तक सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन डाली गई है।
विज्ञापन

लेकिन, लगभग दो माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। महज गिट्टी डालकर इति श्री कर ली है। हालत यह है कि भारी वाहन खोदाई वाले हिस्से में पहुंचने पर फंस रहे हैं। बाइक चलाना तक मुश्किल हो रहा है। कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वाहनों की निकासी से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। राहगीरों के साथ ही आसपास के लोगों व दुकानदारों तक को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम एक बस फंस गई। इससे वाहन चालकों को टंकी से होकर निकासी करनी पड़ी। बस फंसने से अन्य वाहन नहीं निकल सके। दो पहिया वाहन चालक तक परेशान हो गए।
---
तुवन से जेल चौराहा तक सड़क की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed