फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road dug for pipe line and leave unfilled.

पाइप लाइन बिछाई और छोड़ दी खुदी खुदाई सड़क

Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
road dug for pipe line and leave unfilled.
बच्चा जेल के समाने सिद्दनपुरा में बारशि के पानी से गली में मचा कीचड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में बच्चा जेल मेन रोड से तिगैला की ओर नौ लाख रुपये की लागत से बनाई गई पेवरब्रिक्स की सड़क कीचड़ व गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसमें पाइप लाइन बिछाने के बाद खुदी सड़क यूं ही छोड़ दिया गया, जो अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने एक वर्ष पहले राज्य वित्त आयोग से बच्चा जेल रोड से तिगैला की ओर पेवरब्रिक्स का कार्य नौ लाख रुपये की लागत से कराया था। वर्तमान में यह क्षेत्र वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में आता है। बीते महीनों में नेहरू नगर पेयजल योजना के तहत बस्ती में पाइप लाइन बिछाई गई है। इस कार्य में पेवरब्रिक्स उखाड़कर गहरी नाली खोदी गई थी, इसमें पाइप लाइन डाल दी गई। वर्तमान में हो रही बारिश से पूरी सड़क गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

सड़क पर कई जगहों पर खाई सी हो गई है। इस कारण लोगों को अपने वाहन घर तक ले जाने में परेशानी हो रही है। कइयों ने अपने वाहन अन्य जगहों पर रखने शुरू कर दिए हैं। बस्ती में नालियों के अस्त-व्यस्त होने से मच्छर की समस्या भी पनप रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई अधिकारी इस समस्या को देखने के लिए आ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि पूरी बारिश ऐसी ही गुरजने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में हो जाता जलभराव
बच्चा जेल की मेन सड़क से बस्ती के अंदर की ओर ढाल है, जिस कारण बारिश का पानी बस्ती की सड़क पर जमा हो जाता है। यदि झमाझम बारिश हो जाती है तो सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में असुविधा होती है।
बच्चा जेल के सामने की बस्ती में सड़क, लाइट व नाली की समस्या बनी हुई है। स्ट्रीट लाइट का बुरा हाल है, जिसे कोई सुधारने के लिए नहीं आ रहा है। रात्रि में आने-जाने में असुविधा होती है।
- अखिलेश
स्ट्रीट लाइट पर लगे बाक्स में पिछले दिनों आग लग गई थी। इसकी सूचना विभागीय कर्मियों को देने की कोशिश की गई, लेकिन किसी का मोबाइल नंबर नहीं लगा था। इससे बस्ती की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई थी। इस तरह की समस्या से आए दिन जूझना पड़ता है।

- संतोष विश्वकर्मा
बस्ती में पेयजल की भी समस्या सिर चढ़कर बोल रही है। जो हैंडपंप लगे हुए हैं, उनमें पानी कम निकल रहा है। इससे पेयजल जुटाना मुश्किल हो रहा है।
- बहादुर सिंह
पाइप लाइन बिछाने के लिए पेवरब्रिक्स उखाड़कर नाली खोदी, लेकिन इसे सही तरीके से बंद नहीं किया। बारिश में खोदी गई सड़क पर बीचोंबीच खाई सी बन गई है, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। सड़क पर फैली मिट्टी को भी नहीं हटाया गया, जिससे कीचड़ हो रहा है।
- शेख महमूद
नेहरू नगर पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है, साथ ही सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण का भी कार्य कराया जा रहा है।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed