फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road damage people disturb for wlking

सड़क के गड्ढे बन रहे आफत, बिखरी गिट्टी से पैदल चलना भी मुश्किल

Sat, 26 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Road damage people disturb for wlking
अंबेडकर तिराहे के पास खस्ताहाल सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर- 3 नेहरू नगर में देवगढ़ मार्ग अंबेडकर तिराहे के पास खस्ताहाल सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जहां बारिश में सड़क पर जगह बने छोटे-बड़े गड्ढे पानी से लबालब हो जाते हैं। वहीं, आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। इतना ही नहीं, सड़क पर बिखरी गिट्टी वाहनों के दबाव में उछलकर राहगीरों को चुटहिल कर रही है।
विज्ञापन

वैसे तो बारिश में शहर की अधिकांश सड़कें खराब हो गई हैं। मुख्य सड़कें भी इससे बच नहीं पाई हैं। वहीं, देवगढ मार्ग अंबेडकर तिराहा से बच्चा जेल की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल जाने वालों के साथ वाहन चालकों को आने जाने में असुविधा होने लगी है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर इन गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। जिससे समस्या गंभीर रूप होती जा रही है। स्थानीय लोगों में लापरवाह अधिकारियों के प्रति रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारी खस्ताहाल सड़क की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार यहां के निवासियों ने सड़क बनवाने के संबंध में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू
बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसमें उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं। आए दिन हो रही घटनाएं हो रहीं।
इंद्रपाल
इस सड़क से लोग बच्चा जेल एवं सिद्दन रोड आते-जाते हैं। तमाम लोग देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं लेकिन अब लोग यहां से निकलने में कतराने लगे हैं।
रमेश
अंबेडकर तिराहे का मार्ग कई गांवों को भी जोड़ता है। इसमें पटौराकलां, महेशपुरा आदि गांव के लोग यहां से आते-जाते हैं। इस सड़क की निरंतर अनेदखी होने से यह हाल हो गया है। मरम्मत होती रही तो परेशान नहीं होना पड़े।

ममता
अंबेडकर तिराहे की सड़क अन्य सीजन में परेशान करती है। जब बारिश थम जाती है, तब इस सड़क से काफी धूल उड़ती है। आसपास के दुकानदार व मकान मालिक इकट्ठी हो रही धूल को हटाते-हटाते थक गए हैं।
मुन्नीबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed