फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road become muddy

शहर के मुख्य मार्ग के फुटपाथ में हुए जगह-जगह गड्ढे

Thu, 28 Jan 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
road become muddy
road.jpg - फोटो : road.jpg
ललितपुर। शहर की मुख्य सड़क पर इलाइट चौराहा से मंडी होकर बाईपास तक फुटपाथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां पर जगह-जगह मिट्टी कटने से गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहनों को सड़क से उतारने व ओरवटेक करने में अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। वहीं, कई दो पहिया वाहन फुटपाथ पर चलते समय गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग झांसी की ओर से वाहन मंडी से होकर इलाइट चौराहे से शहर में प्रवेेश करते हैं। इसके साथ ही इसी रास्ते में मंडी होने से झांसी की ओर से आने वाले व महरौनी व ब्लॉक बिरधा से होकर आने वाले किसान अपनी उपज लेकर आते हैं। अधिकांश अधिकारियों व झांसी जाने वाले मरीजों को आवागमन इसी मार्ग से होता है। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क को गड्ढामुक्त तो कर दिया है, लेकिन सड़क के फुटपाथ की मरम्मत नहीं की गई है। बारिश के दौरान मिट्टी कटने से फुटपाथ में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे कई स्थानों पर फुटपाथ अधिक नीचा होने से सड़क तक टूटने की स्थिति में आ गई है। गड्ढे होने से वाहन नीचे उतारने में दिक्कत होती है। कई बार तो दो पहिया वाहन चालक वाहन नीचे उतारते ही अनियंत्रित हो जाते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। बीते दिनों एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था और दुर्घटना होने से बच गई थी। इसके साथ ही कई भारी वाहन सड़क से नीचे नहीं उतारना चाहते हैं, इससे वाहन ओवरटेक नहीं हो पाते हैं। इससे अधिक समय खराब हो रहा है। इसके बाद भी विभागीय अफसर फुटपाथ की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

----
सड़क के गड्ढे तो भर दिए, लेकिन अब फुटपाथ के गड्ढों पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
- धर्मेंद्र विश्वकर्मा
----
शहर की मुख्य सड़क पर वाहन ओवरटेक करते समय पटरी पर पहुंचने पर अनियंत्रित हो जाते हैं।
- राजकुमार प्रजापति
----
सड़क किनारे फुटपाथ पर मिट्टी डाली जाए, जिससे वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी न हो।
- हेमंत झा
-----
बाईपास से मंडी होकर इलाइट पर फुटपाथ में गड्ढे हो गए हैं, जिसे मिट्टी डालकर दुरुस्त कराया जाएगा।
- सुबोध कुमार
सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed