फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road and nali work is not start

नगरीय क्षेत्रों में शुरू नहीं हो पा रहे सड़क व नाली के काम

Sat, 09 May 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Road and nali work is not start
आजादपुरा की उखड़ी पड़ी सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लॉकडाउन में जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों को हरी झंडी दिए जाने के बाद भी नगरीय क्षेत्र में कार्य आरंभ नहीं हो सके हैं। इससे खस्ताहाल सड़कों पर स्थानीय लोगों को आवाजाही में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। इससे तमाम सड़क और नाली के निर्माण कार्य अवरूद्घ हो गए थे। बीते दिनों जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने जनपद के ग्रीन जोन में आते ही वित्तीय वर्ष 2019-20 के अवशेष कार्यों, जिसमें सड़क, पेवरब्रिक्स के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद भी निर्माण कार्य अभी आरंभ नहीं हो पाए हैं। पाली क्षेत्र में दो, तालबेहट में छह व ललितपुर शहर में चौदह सड़क निर्माण कार्य शुरू होने हैं। मोहल्ला आजादपुरा तृतीय में कुछ सड़कों के पेबरब्रिक्स हटा दिए गए हैं, लेकिन उन पर काम शुरू नहीं किया जा सका है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

ये करने होंगे इंतजाम
निर्माण के दौरान कामगारों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए न्यूनतम दो मीटर से अधिक दूरी रखनी होगी। कोरोना से बचाव के लिए निर्माणकार्य स्थल पर हाथ धोने की व्यवस्था, मास्क व सैनिटाइजर प्रयोग किया जाएगा। बच्चे, स्तनपान कराने वाली महिलाओं एवं पैंसठ वर्ष से अधिक के श्रमिकों से काम नहीं लिया जाएगा। कार्यस्थल पर कार्य करने वाले ठेकेदार, ठेकेदार के प्रतिनिधियों व श्रमिकों को मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ ऐप इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले सड़क का काम आरंभ होना था, लेकिन ऐन वक्त पर महामारी फैल गई। इस कारण सड़क का काम अधर में लटक गया। अब ग्रीन जोन के बाद काम शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। - सुषमा जैन
लंबे समय से खस्ताहाल सड़क पर नया निर्माण शुरू कराए जाने की उम्मीद थी। पहले पता चला कि नगर पालिका द्वारा इसे कराया जाना है, लेकिन बाद में बताया गया कि इसे डूडा से कराया जा रहा है। सड़क का काम पूरा नहीं होने से आने जाने में असुविधा हो रही है। - रती सेन
जिलाधिकारी ने डूडा को रुके निर्माण कार्य पूर्ण कराने की अनुमति दे दी है तो ऐसे में अब कोई निर्माण में रुकावट रह नहीं जाती है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया जा रहा है। - देवेंद्र
ठेकेदारों को निर्माण शुरू कराने के संबंध में पत्र जारी कर दिए हैं। एक-दो दिन में निर्माण कार्य आरंभ होने की संभावना है। - गिरजा शंकर दुबे, अवर अभियंता, डूूडा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य सूक्ष्म स्तर पर शुरू कराए जा रहे हैं। कुछ कारीगरों को कार्य करने की अनुमति प्रदान कराई गई है। उन लाभार्थियों को काम की तरजीह दी जा रही है, जिनके घर में काम करने वाले उपलब्ध हैं। - राजीव शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed