{"_id":"6001f0908ebc3e335c35aae4","slug":"road-accident-grand-mother-grand-son-died-lalitpur-news-jhs186160916","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराकर स्कॉर्पियों पलटी, दादी व नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराकर स्कॉर्पियों पलटी, दादी व नाती की मौत
विज्ञापन
road-accident.jpg
- फोटो : road-accident.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटसेमरा में बृहस्पतिवार की रात स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से उसमें सवार दादी और नाती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना निवासी सुखवती (45) पत्नी लालचंद, अपने नाती निशांत (14) पुत्र ऊदल, छाया (22) पुत्री भरत के साथ अपने भतीजे महरौनी के ग्राम दरौना निवासी चंदन (28) पुत्र रामगोपाल की स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने मायके ग्राम दरौना जा रही थी। उनकी गाड़ी अभी महरौनी मार्ग पर ग्राम पटसैमरा के पास ही पहुंची थी कि अचानक से अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का पहिया निकलकर दूर तक जा गिरा वहीं, गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने घायलों की मदद की और तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन लगाया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुखवती और उनके नाती निशांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि छाया की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।चंदन को भी चोटें आई हैं। गाड़ी चंदन चला रहा था। मृतक सुखवती के दो पुत्र हैं। सुखवती मायके में बीते वर्ष हुई गमी के चलते मकर संक्राति पर लड्डू लेकर जा रही थीं।
-----------
तीन साल की बच्ची खेतों में सुरक्षित मिली
ग्राम पटसैमरा में स्कॉर्पियों जब खंभे से टकराई तो गाड़ी में एक तीन साल की बच्ची भी बैठी थी, जो गाड़ी टकराने के दौरान गाड़ी का गेट खुलने से अचानक बाहर खेतों में जा गिरी थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जानकारी पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान तीन साल की बच्ची नहीं दिखने पर उसे खोजने घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां बच्ची नहीं मिली, ग्रामीण से पूछताछ में पता चला कि वह बच्ची खेतों में गिर गई थी, जिस्रे ग्रामीण उठाकर लाए और फिर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
-------------------
रफ्तार का कहर : दो दिन में पांच की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
जिले में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार का कहर जारी है। इसमें आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में निर्दोषों को भी अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग जगह सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक घायल हुए हैं। जनपद में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन होने वाली सड़क दुुर्घटनाओं के कारण वाहन चालकों के साथ वाहन सवारों को भी अपनी जानें गंवानी पड़ रही है। इनमें तालबेहट के तेरई फाटक, जमालपुर व तालबेहट बाइपास पर रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिल जाता है। महरौनी के छिल्ला, खितवांस, पटसैमरा क्षेत्र में भी स्थिति सही नहीं है। सागर मार्ग पर ग्राम गौना, बिरधा हाईवे एवं गोशाला के पास हाईवे पर आए दिन वाहन दुर्घटनाओं के मामले सामने आए रहे हैं।