फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road accident, farmer died

डीजल लेने जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 20 Oct 2019 08:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
road accident, farmer died
डीजल लेने जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी व लखनपुरा के बीच शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम नौहरकलां निवासी एक किसान की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरकलां निवासी अर्जुन सिंह (46) पुत्र वृंदावन सिंह यादव भतीजे रामेश्वर के साथ बीती शाम को बाइक से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने को बांसी गया था, जहां से ग्राम लखनपुरा में अपनी बहन के घर चला था। बहन के घर से लौटने के बाद वह लखनपुरा और बांसी के बीच ही पहुंचा था कि पीछे से तेज गति से आ रही बाइक उसके आगे आकर लहराने लगी, जिससे अर्जुन की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क किनारे गिर गई। हादसे में अर्जुन को गंभीर चोटें आईं, जबकि भतीजे को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया, जबकि भतीजे रामेश्वर को हल्की चोटें आने पर उसका उपचार किया गया। परिजन गंभीर रूप से घायल अर्जुन को झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक के शव को ललितपुर जिला अस्पताल वापस ले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed