फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   RO-ARO exam will be held today at 11 centers

Lalitpur News: आज 11 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO exam will be held today at 11 centers
ललितपुर। आरओ/एआरओ की परीक्षा रविवार को 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जाएगी। परीक्षा में 4416 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रभारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह से नकल नहीं होने दी जाएगी। मजिस्ट्रेटों से परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सघन भ्रमण करने को कहा। इसके अलावा केंद्र प्रभारी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ निरंतर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश, परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय आदि को देखा। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्यूआरटी वाहन परीक्षा केंद्रों के आसपास भ्रमणशील रहेगा। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहनता से तलाशी ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
अभ्यर्थियों से न लें ज्यादा किराया : शनिवार को शहर में संचालित होने वाली टैक्सी चालकों के साथ पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोतवाली सदर में बैठक की। गैर जनपदों से परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से पूर्व से निर्धारित किराया ही लेने की बात कही। उन्हें समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की बात कही। अभ्यर्थियों से अधिक किराया लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
-------
यातायात की जिम्मेदारी संभालेगी पुलिस : परीक्षा केंद्रों के आसपास सड़क पर बैरीकेडिंग लगाकर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाए रखेंगे।

000000
सामान जमा करने पर दिया जाएगा टोकेन : अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, मोबाइल, स्मार्ट घड़ी या संचार उपकरण आदि तथा सादे कागज, कापी, किताबें, नोट्स, पत्रिकाएं आदि ले जाने की इजाजत नहीं है। वहीं, उक्त वस्तुओं को केंद्र पर अलग कमरे में जमा कर अभ्यर्थियों को टोकेन दिया जाएगा। सामग्री जमा करने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article