{"_id":"6a7399d880c98de29d098350","slug":"rising-cancer-cases-are-a-cause-for-concern-farmers-should-adopt-organic-farming-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-160818-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक, जैविक खेती अपनाएं किसान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक, जैविक खेती अपनाएं किसान : डीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद में लगातार बढ़ रहे कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका प्रमुख कारण खेतों में सब्जियों एवं अन्य फसलों पर रासायनिक कीटनाशकों तथा उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग है।
कलक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की अनुमोदन संबंधी कार्यकारी समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक रासायनिक खाद एवं जहरीली कीटनाशकों के प्रयोग से सब्जियां और खाद्यान्न विषैले होते जा रहे हैं, जिनका दुष्प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग पर पड़ रहा है। किसान स्वयं, उनके परिवार, रिश्तेदार व आम नागरिक कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि कृषि विभाग की पूरी टीम गांव-गांव जाकर किसानों के बीच व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर उन्हें समझाएं कि सब्जियों एवं अन्य फसलों में अनावश्यक कीटनाशकों का छिड़काव न करें। रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग पूरी तरह से कम करें। इसके स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. मुकेश चंद्र, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक हरीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता राजीव मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार चौरसिया, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल आदि मौजूद रहे।