फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   right jamni canal, open farmer demand

दायीं जामनी नहर खोले जाने की मांग

Thu, 11 Feb 2021 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
right jamni canal, open farmer demand
right jamni canal, open farmer demand - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ ललितपुर। क्षेत्रीय किसानों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दायीं जामनी नहर खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बार-बार बदलते मौसम के कारण रबी की फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए फसलों को सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन

ग्राम सैदपुर के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जामनी बांध की दायीं नहर खुलवाई जाए। गेहूं, चना, मटर आदि की फसल पकने के लिए तैयार है, लेकिन फसलों को एक और पानी की जरूरत है। यदि पानी नहीं दिया गया तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसानों के पास सिंचाई के लिए नहर के अलावा अन्य कोई साधन नहीं है। उन्होंने अनशन एवं धरना- प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। मड़ावरा तहसील क्षेत्र में दायीं जामनी नहर के बंद कर देने से किसानों की फसलें सूखने की स्थिति में आ गई हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन पर दीनदयाल सिंह, सूरज सिंह, नीलेश कुमार झा, भानुप्रताप सिंह, बृषभान सिंह, गिरवर सिंह, सुरेश कुमार, पर्वत, मनोहर, निरपत सिंह, जाहर सिंह, गोलू सिंह रमेशरा, प्रकाश पाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed