फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Reward declared on another accused of fraud

Lalitpur News: धोखाधड़ी करने वाले एक और आरोपी पर ईनाम घोषित

Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Reward declared on another accused of fraud
ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में दर्ज मुकदमों की जांच में एक आरोपी का नाम और सामने आया है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर जिले के आमलोगों को कम समय में जमा रुपये दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराकर हड़पने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गैर जनपदों में डेरा डाले हैं। पुलिस जांच में द्वारका झा का नाम प्रकाश में आया। ये आरोपी भी लोगों को गुमराह करके उनकी जमापूंजी को हड़पने के गिरोह में शामिल पाया गया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपी द्वारका झा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed