फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Reservation changed for only one ward of Mehrauni, rest all same as before

Lalitpur News: महरौनी के केवल एक वार्ड का बदला आरक्षण, बाकी में सब पहले जैसा

Sat, 01 Apr 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Reservation changed for only one ward of Mehrauni, rest all same as before
ललितपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डों का अनन्तिम आरक्षण शुक्रवार को जारी कर दिया गया। नगर पालिका ललितपुर के 26, नगर पंचायत के महरौनी 13, तालबेहट के 12 और पाली के 10 वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावेदारों में हलचल रही। दोबारा जारी हुई आरक्षण सूची में केवल महरौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के आरक्षण में बदलाव किया गया। बाकी सब में दिसंबर 2022 जारी हुआ आरक्षण ही लागू रहेगा। डीएम ने आरक्षण पर आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया है। इसके बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निकाय के आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी दिखाने के बाद शासन चुनाव कराने की तैयारी में है। बृहस्पतिवार को नगर निकाय के अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी किया गया था। दिसंबर 2022 में जारी हुए आरक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष का आरक्षण सामान्य कर दिया गया था। इससे संभावित प्रत्याशियों में खुशी की लहर थी। लेकिन बृहस्पतिवार को ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के बाद यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद महिला दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं महरौनी नगर पंचायत में भी महिला और नगर पंचायत तालबेहट और पाली नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने के बाद यहां भी हलचल तेज है। वहीं शुक्रवार को सभी नगर निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया गया। इसमें भी केवल महरौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 अथाईपुरा टीकमगढ़ रोड के आरक्षण को पिछड़ा वर्ग से बदलकर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। वहीं नगर पालिका ललितपुर, नगर पंचायत तालबेहट और नगर पंचायत पाली के किसी वार्ड का आरक्षण नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
महिलाओं को दिया गया 33 फीसदी आरक्षण
निकाय चुनाव में वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। नगर पालिका परिषद ललितपुर के 26 वार्डों में से नौ वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि नगर पंचायत महरौनी के 13 वार्डों में से पांच, तालबेहट के 12 में से चार और पाली के दस वार्डों में से चार वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।


टिकट के दावेदार लगा रहे नेताओं के चक्कर
वार्ड आरक्षण की सूची जारी हो जाने के बाद कई दावेदारों के चेहरों पर मायूसी नजर आई। वहीं कुछ के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। आरक्षण जारी होने के बाद जनपद की राजनीति गरमा गई है और संभावित दावेदार टिकट की जुगत में लगे हैं। कुछ दावेदार वार्ड आरक्षण पर आपत्ति लगाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed