फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   republic day celebration

..नशा ये हिंदुस्तान की शान का

Thu, 28 Jan 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
republic day celebration
जय बुंदेलखंड कालेज ऑफ ला पनारी में महात्मा गांधी के चित्र को माला पहनाते अतिथि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने ध्वजारोहण किया। जगह-जगह राष्ट्रभक्ति के तराने गूंजते रहे। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. केशव देव ने ध्वजारोहण कर किया।
सैडो ग्रुप, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रभारी प्रीति जैन अनुराग चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। युवा भारत ललितपुर महामंत्री परशुराम साहू ने सुनाया कि तिरंगे के सम्मान में कहां, न मुझे नाम चाहिए, न मुझे इनाम चाहिए ,,बस मुझे तिरंगे से सजा हुआ पूरा हिंदुस्तान चाहिए। पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मनोहर लाल पंथ राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अन्नावि दिनेश कुमार जिलाधिकारी, प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य डॉ. दीपक चौबे, अजय बरया, डॉ. संजीव कुमार शर्मा मनोवैज्ञानिक, सुधा कुशवाहा को सम्मानित किया गया।अमर शहीद श्री बाबूलाल फूलमाली स्मारक पर भाजपा लघु उद्योग के जिलाध्यक्ष अजय जैन ने ध्वजारोहण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। हाईवे स्थित कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि कुछ सालों में हम विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होंगे। जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी में राजकीय शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी ने ध्वजारोहपण किया। डॉ सोनेलाल पटेल महाविद्यालय बिरधा में प्रभारी प्राचार्य डॉ खुशबू सिद्दीकी एवं प्रबंधक सुधा इंदर सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय की आयोजित वार्षिक परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वर्षा कुशवाहा सहित कालेज में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं क्रमश: चांदनी शर्मा व पूनम पटेल को प्रबंधक सुधा इंदर सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया। इसके अलावा रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता एवं पाक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन प्राध्यापक एचआर गौतम ने किया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के जिलाध्यक्ष रियाज मंसूरी ने झंडारोहण किया। स्पार्टन जिम के संचालक आलोक जैन व सम्यक जैन ने झंडारोहण किया।

डा सोनेलाल पटेल महाविद्यालय में प्रतियोगी के विजेता को सम्मानित करते अतिथि

डा सोनेलाल पटेल महाविद्यालय में प्रतियोगी के विजेता को सम्मानित करते अतिथि- फोटो : LALITPUR

महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाधिकारी।

महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाधिकारी।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed