फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report of culpable homicide registered against nine accused, five arrested

Lalitpur News: नौ आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पांच गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Report of culpable homicide registered against nine accused, five arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी के दौरान हुए विवाद में मारपीट से ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम खिरिया ऊबारी में तीन मार्च की रात को एक शादी कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया था। मारपीट में भगवानदास वंशकार निवासी ग्राम खिरिया ऊबारी घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही फूलचंद सहित नौ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए पिता भगवानदास से मारपीट की थी। उसके पिता भगवानदास घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम डोंगरा खुर्द तिराहा के पास से पांच आरोपियों फूलचंद्र, रमेश, देवेंद्र, शंकर, मुकेश निवासी ग्राम खिरिया ऊबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed