फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed on two for grabbing five lakh rupees in the name of getting a job

Lalitpur News: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Jan 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Report filed on two for grabbing five lakh rupees in the name of getting a job
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपूत कालोनी निवासी एक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से पांच लाख रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बिहार के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी दीपक कुमार वर्मा पुत्र लक्ष्मन प्रसाद वर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह नौकरी की तलाश में दिल्ली में रहता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात नौकी तलाश में घूम रहे एक व्यक्ति अवनीश कुमार से हुई जो दिल्ली में रहता है। अवनीश ने उसकी मुलाकात बिहार के चनपटिया जिला पश्चिमी चंपारण के ग्राम वसवासिया का निवासी विनोद कुमार से कराई और उस समय एक व्यक्ति चंदन भी साथ में था, जिसका उसके पास मोबाइल नंबर है। उक्त विनोद व चंदन ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में नौकरी लगवाते हैं, जिसके एवज में पैसा लेते हैं और उसकी नौकरी लगने में पंद्रह लाख रुपये का खर्चा आएगा। वह उसकी नौकरी लगवा देंगे, उसे पांच लाख रुपये पहले देना होगा, जबकि बाकी दस लाख नौकरी के बाद। जिस दिन वह पांच लाख देगा, उस दिन उसकी नौकरी लगवा देंगे। जिस पर वह ललितपुर आया और 23 अक्तूबर 2021 को एक लाख रुपये पीएनबी बैंक के खाते से उक्त विनोद कुमार के स्टेट बैंक के एकाउंट नंबर में ट्रांसफर किया और छह दिसंबर 2021 को आरटीजीएस के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपये एंव एचडीएफसी बैंक खाते से उसने पचास हजार रुपये फोन पे के माध्यम से उक्त विनोद कुमार के स्टेट बैंक के खाते में भेजा। इसके दो माह बाद का समय निकल गया, लेकिन कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला। जब उससे कहा तो कुछ दिनों में लेटर आने की बात कही। फिर चार माह बाद लेटर नहीं आया तो उसने फिर से कहा तो नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय तक नियुक्ति पत्र नहीं आया तो उसने अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे तो जल्द ही पैसे वापस करने का आश्वासन दिया और टालमटोल करता रहा। फिर 25 नबंवर को 2022 को उक्त लोगों के मोबाइल नंबरों से बात कर रुपये मांगे तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता करते हुए रुपये हड़पने की बात कही। साथ ही रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय जाना पड़ा। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed