फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Repair of dug road from Tuvan to jail intersection started

Lalitpur News: तुवन से जेल चौराहा तक खोदी गई सड़क की मरम्मत शुरू

Mon, 11 Nov 2024 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Repair of dug road from Tuvan to jail intersection started
ललितपुर। तुवन चौराहा से महिला थाना होकर जेल चौराहा तक खस्ताहाल पड़ी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय इकाई ने सड़क पर पड़ी गिट्टी का उठान शुरू कर दिया है। तुवन से जेल चौराहा तक पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन, करीब दो माह बाद भी सड़क की मरम्मत न कर गिट्टी डालकर इतिश्री कर ली थी। इससे वाहन निकासी में फंस रहे थे।
विज्ञापन

समस्या को लेकर अमर उजाला ने 10 नवंबर को पेज नंबर छह पर ‘ खोदकर छोड़ दी सड़क, फंस रहे वाहन’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। हरकत में आए जल निगम नगरीय इकाई ने तुवन चौराहा से महिला थाना होकर कर्पूरी ठाकुर चौराहा तक खोदी गई सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़क की मरम्मत से उड़ रहे धूल से राहत मिलेगी। संवादड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed