{"_id":"5fe0ff598ebc3e3b9c6e410e","slug":"rent-probhited-in-kanshiram-awaas-lalitpur-news-jhs18409474","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी के आवास किराए पर मिले तो आवंटन होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी के आवास किराए पर मिले तो आवंटन होगा निरस्त
विज्ञापन
handpum 1.JPG
- फोटो : handpum 1.JPG
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के ईओ ने उन लोगों को सख्त हिदायत दी है जिन्होंने मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के आवंटित आवास को किराए पर दे रखा है। उन्होंने किराए पर रह रहे लोगों के चिह्नींकरण के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। इस जांच से कई लोग बचावमुद्रा में दिखाई दे रहे हैं।
जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में बनी मान्यवर कांशीराम कॉलोनी में रह रहे अवैध कब्जेदारों की जांच की जा रही है। नगर पालिका परिषद अभी तक रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित पुरानी व नई कॉलोनी, सुरईघाट, खिरकापुरा व विष्णुपुरा स्थित कॉलोनी में दस्तावेजों की जांच की है। इस दौरान पालिका कर्मियों को पता चला है कि कॉलोनियों में कुछ आवास लोगों ने किराये पर दे रखे हैं और वे अन्य किसी जगह निवास कर रहे हैं। इस पर अधिशासी अधिकारी निहालचंद ने जांच में इस पहलू को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि आवंटी ने अपना आवास किराए पर दे रखा है और वह अन्य जगह रह रहा है। जांच में इसकी पुष्टि हुई तो ऐसे आवंटन के निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी।
कॉलोनियों में कई लोगों ने अवैध रूप से डेरा जमा रखा है
मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनियों में कई लोगों ने अवैध रूप से डेरा जमा रखा है। इससे जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। पिछले दिनों की गई जांच में रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित पुरानी कॉलोनी में करीब 60 आवास खाली मिले थे, वहीं नई कॉलोनी में करीब 160 आवास रिक्त पाए गए थे। कुछ लोग आवास की रजिस्ट्री नहीं दिखा सके थे। इसी तरह सुरईघाट, खिरकापुरा और विष्णुपुरा मोहल्ला स्थित कॉलोनी में 25 से 30 प्रतिशत लोग अपात्र रहने की जानकारी मिली थी। सुरईघाट कॉलोनी में 126, विष्णुपुरा नारायणपुरा कॉलोनी में 14, खिरकापुरा कॉलोनी में 30 आवास बंद पाए गए थे।
विज्ञापन
----------
रजिस्ट्री लेकर कार्यालय में लगने लगी भीड़
जिन कॉलोनियों में जांच की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, वहां से कई लोग नगर पालिका परिषद के कार्यालय में अपने आवास की रजिस्ट्री लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे लोग आवास में ताला लगा होने का कारण भी बता रहे हैं। इसमें पालिका कर्मी उलझकर रह गए हैं और वे अपात्रों को नोटिस भी जारी नहीं कर पा रहे हैं।
------------
कांशीराम आवासीय कॉलोनी से अवैध कब्जेदारों को हटाकर पात्रों को आवास मुहैया कराए जाएंगे। अभी जांच की कार्रवाई चल रही है। जांच उपरांत पुलिस की मौजूदगी में अपात्रों को हटाया जाएगा।
निहालचंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद