{"_id":"5fe100ce8ebc3e40fa4be3da","slug":"relatives-taken-corpse-taldehate-news-jhs184095583","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल से आए परिजन ले गए नाजिया और हसनेर के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल से आए परिजन ले गए नाजिया और हसनेर के शव
विज्ञापन
ded body1.jpg
- फोटो : ded body1.jpg
तालबेहट। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत माताटीला बांध से छोड़े गए पानी के बहाव में अपनी पांच वर्षीय बेटी फैजी को डूबने से बचाने में जान गंवाने वाली मासूम फैजी की मां और नाना के शव को केरल से आए परिजन अपने साथ ले गए। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद विद्यालय के छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षिका नाजिया हसन की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। नाजिया स्कूल में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका थी।
रविवार को केरल के त्रिवेंद्रम निवासिनी और केंद्रीय विद्यालय तालबेहट में अंग्रेजी की शिक्षिका नाजिया आर हसन और उनके पिता हसनेर टीपी की माताटीला बांध के सीताकुंड में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों डूब रही फैजी को बचाने के लिए पानी में कूदे थे। लेकिन वह दोनों खुद ही डूब गए। आसपास के कुछ लोगों ने फैजी की जान बचा ली थी। गंभीर हालत में पुलिस ने फैजी को अस्पताल में भर्ती कराया था।
इसके बाद दोनों के शवों जिला मुख्यालय भेज दिया गया था। सोमवार की सुबह केरल से आए मृतका के पति नाजी हसन और भाई दोनों के शवों और बच्ची फैजी को अपने साथ केरल ले गए। जहां दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
वही इस घटना की जानकारी के बाद विद्यालय के छात्रों ने अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर फोटो एवं संदेश डालकर अपना दु:ख व्यक्त किया। छात्रों ने बताया कि हिंदी कम आने के बावजूद शिक्षिका नाजिया उन सभी लोगों से बड़े स्नेह एवं आत्मीयता बात करती थीं।