फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Regular doctor should be posted in old age home: ADJ

वृद्धाश्रम में नियमित चिकित्सक की हो तैनाती: एडीजे

Thu, 30 May 2024 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Regular doctor should be posted in old age home: ADJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार पाराशर के निर्देश पर अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत कुमार सरोज ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाआश्रम, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में नियमित चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ से पत्राचार करने के निर्देश दिए।
अपर जिला जज ने बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बैरक, भोजन-शाला आदि देखा। उन्होंने अपचारी किशोर से उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया कि यदि अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह संप्रेक्षण गृह के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम में वृद्धों से बात कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। वृद्धों ने बताया कि लाइट की कटौती बहुत ज्यादा हो रही है। रात-रात भर लाइट नहीं आती। डॉक्टर माह में एक ही बार आते हैं, जबकि अधिकतर वृद्ध बीमार रहते हैं। अपर जिला जज ने केयरटेकर दामोदर शर्मा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह नियमित डॉक्टर की तैनाती के लिए सीएमओ से पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर में सभी कर्मी उपस्थित मिले। काउंसलर पूनम शर्मा ने बताया कि मई में 13 मामलों का निस्तारण हुआ है। यहां नियमित रूप से महिला आरक्षी नहीं रहती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल को निर्देशित किया कि वन स्टॉप सेंटर में दिन और रात में महिला आरक्षी की ड्यूटी के लिए एसपी से पत्राचार करें। चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर में साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई। यहां नियुक्त प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रचना सहगल का रजिस्टर देखा, जिसमें अप्रैल में 44 मामलों का निस्तारण किया गया एवं मई से अब तक 15 केस आए हैं, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। इस दौरान न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed