{"_id":"66957f8f48074d4b1103f356","slug":"registration-of-11-school-vehicles-found-unfit-canceled-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-117718-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनफिट मिले 11 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनफिट मिले 11 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त
विज्ञापन
ललितपुर। परिवहन विभाग ने हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिले की सीमा से निकलने वाली 19 टूरिस्ट बसों की जांच की गई। इसमें प्रेशर हॉर्न होने और अधिक सवारियां बिठाने पर चार बसों का चालान कर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, 16 में 11 स्कूली वाहन अनफिट मिले, जिनका पंजीयन निरस्त कर दिया गया।
सड़कों पर हो रहीं दुर्घटनाओं को लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सरकार सख्त हो गई है। शासन ने बिना दस्तावेज, फिटनेस और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर चेकिंग शुरू कर दी है। सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इसमें हाईवे पर 19 टूरिस्ट बसों की जांच की गई। 15 वाहनों के दस्तावेज ठीक पाए गए। वहीं, चार बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाए जाने और प्रेशर हॉर्न होने पर चालान कर 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं, अन्य मार्ग और कस्बा समेत अन्य मार्गों पर अभियान चलाया। 11 स्कूली वाहनों की लंबे समय से फिटनेस न होने पर पंजीयन निरस्त किया गया। वहीं, पांच अनफिट वाहन मरम्मत करते पाए गए। अबिना फिटनेस के संचालन न करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अनफिट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये बोले अधिकारी
हाईवे मार्ग पर दौड़ रहीं 19 टूरिस्ट बसों की जांच की गई। इसमें चार बसों का चालान कर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। लंबे समय से अनफिट खड़े स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त किए गए। - मोहम्मद कय्यूम खांन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी।