{"_id":"65a6f5d13c72b2b19c090109","slug":"reduce-accidents-by-driving-carefully-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-9030-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सावधानी के साथ वाहन चलाकर लाएं हादसों में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सावधानी के साथ वाहन चलाकर लाएं हादसों में कमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंगलवार को अंतरराज्जीय बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। अंत में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जो 14 फरवरी तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। स्थानीय बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद कय्यूम ने आमजन को सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यातायात उप निरीक्षक अतुल कुमार तिवारी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और नियमों का पालन करने की अपील की।
सहायक संभागीय निरीक्षक प्राविधिक देवदत्त कुमार ने वाहन सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही बस चालकों व अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किए। एआरटीओ ने सभी बस चालकों, आम जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई। इस दौरान बस यूनियन के सुनील कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार जैन, हरिश्चंद्र जैन, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।