फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Red cross will be take from came out distric laboure

बाहर से आए व्यक्ति के घर पर लगेंगे लाल निशान

Sat, 16 May 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Red cross will be take from came out distric laboure
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के घर पर लाल निशान लगाकर चिह्नित किया जाएगा और मुनादी कर बाहर से आए व्यक्ति से 14 दिन तक संपर्क नहीं करने के लिए सूचित किया जाएगा। उल्लंघन करने पर ग्राम और मोहल्ला समिति द्वारा सूचना कंट्रोल रूम को दी जाएगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी योगेश शुक्ला ने दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में आने वाले बाहरी लोगों के घर की दीवार पर लाल निशान लगाकर आने की तारीख अंकित करने का काम ग्राम प्रधानों के सहयोग से कराया जाए। ताकि वह 14 दिन तक घर से बाहर न निकल सकें और न काई व्यक्ति उनके संपर्क में आए। गांव में इसकी मुनादी कराकर जानकारी दी जाए। इसके बाद भी उल्लंघन करता है तो ग्राम निगरानी समिति कंट्रोल रूम (0576-274206) को सूचित करेंगी। कंट्रोल रूम से संबंधित एसडीएम व थानाध्यक्ष सूचना दी जाए, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में मोहल्ला समिति भी सतर्क रहकर बाहर से आए व्यक्ति यदि क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना करते हैं तो अपर जिलाधिकारी के ऑफिस के नंबर (05176-272613) पर सूचना देंगे। जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों का पालन कर पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने सभी से ‘आरोग्य सेतु’ एप को डाउनलोड करने की अपील की। इस एप के समस्त डाटा को भारत सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि सभी के सहयोग से जनपद की स्थिति अभी तक ठीक है। इसी स्थिति बनाए रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें, मास्क पहनने की आदत डालनी है, कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकना है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed