{"_id":"60a0352a8ebc3e7c182380bb","slug":"ration-istribution-lalitpur-news-jhs195000240","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय चक्र में इक्तीस मई तक वितरित होगा खाद्यान्न वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय चक्र में इक्तीस मई तक वितरित होगा खाद्यान्न वितरण
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से संबद्ध यूनिटों पर नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण द्वितीय चक्र में इस माह 20 मई तारीख से प्रारंभ होकर 31 मई तक होगा। इसके अतिरिक्त पोर्टबिलिटी के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा 29 से 31 मई के मध्य कार्डधारकों को प्रदान की जाएगी।
जो आधार के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर पाएंगे, उनका वैरिफिकेशन मोबाइल ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने कहा है कि कोई भी प्रात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित न रहे। प्रत्येक उचित दर दुकान पर आवश्यक वस्तुओं के वितरण का एक रोस्टर निर्धारित किया जाएगा ताकि उचित दर दुकानों पर भारी भीड़ इकट्ठी न हो तथा सर्वर स्लो होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को अनावश्यक देर तक प्रतीक्षा करने की असुविधा का सामना न करना पड़े। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पास मशीन से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी रखा जाए और हस्तप्रक्षालन के उपरान्त ई-पॉस मशीन का प्रयोग किया जाए।। गेहूं व चावल के नि:शुल्क वितरण के समय प्रत्येक दुकान पर नामित नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे ताकि वह उक्त वितरण को प्रमाणित किया जा सकें। इस संबंध में डीएसओ ने समस्त उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
जिसमें हैंडवॉश, सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं। उचित दर विक्रेता द्वारा समस्त यूनिटों पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है या नहीं। क्या विकेता द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का वितरण नि:शुल्क किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से कोई भुगतान तो नही लिया जा रहा है। क्या जनपद में ई-पॉस मशीन द्वारा खाद्यान्न का सुचारू रूप से वितरण हो रहा है। उचित दर विक्रेता द्वारा घटतौली तो नहीं की जा रही है। जांच में अनियमितता पाए जाने की स्थिति में दोषी विक्रेता के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।