फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rastriya balika diwas

लड़कों की तरह लड़की का भी जन्मोत्सव मनाएं

Wed, 10 Feb 2021 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
rastriya balika diwas
बार में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संबोधित करते खंड विकास अधिकारी - फोटो : LALITPUR
बार। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया इसमें ब्लॉक क्षेत्र की महिलाओं व राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 90 महिलाओं की जांच की गई। बालिकाओं के जन्मदिवस मनाने की शपथ ली। विधायक ने कहा कि जिस तरह लड़कों का जन्मदिन मनाया जाता है, उसी तरह लड़कियों का भी जन्मदिन मनाया जाए।
विज्ञापन

शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, लड़का- लड़की का भेदभाव, भ्रूण हत्या, शिशु लिंग अनुपात में आ रही कमी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार लोग लड़के का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाते हैं, उसी प्रकार लड़की का जन्मदिन भी उत्सव से मनाना चाहिए। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे देश की लड़कियां देश की आन, बान व शान बन कर जी रही हैं।
विज्ञापन

खून की कमी बाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) को विधायक व खंड विकास अधिकारी ने फल वितरण किए। 90 महिलाओं की खून की जांच की गई। सभी लोगों ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर शपथ ली। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया ने की। इस दौरान डा. चतुर्भुज राजपूत, जयप्रकाश रजत, राममूर्ति कुशवाहा, डा. केतन कुमार डा. पंकज तिवारी, डा. प्रेक्षा जैन, डा. प्रियंका, केपी सिंह, वीर सिंह राजपूत, दिग्विजय सिंह, संदीप सिंह, नीतू पवैया आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed