फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raped a woman after entering her house, threatened her

Lalitpur News: घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, धमकाया

Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman after entering her house, threatened her
- नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

थाना नाराहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम में अपने पति व बच्चों के साथ किराए के मकान में निवास करती है। 2 जनवरी को उसका पति काम करने चला गया था। वह अपने पुत्र व पुत्री के साथ घर पर मौजूद थी। रात करीब 9 बजे उसके दोनों बच्चे सो गए थे। इस दौरान वह बाहर लाइट देखने गई और वापस अंदर आ रही थी। तभी उसके पीछे-पीछे सिंघराम यादव निवासी ग्राम रोंडा घर के अंदर आ गया। उसे अचानक अंदर देखकर वह घबरा गई और शोर मचाया तो अारोपी ने उसका मुंह हाथ से दबा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गाली-गलौज करके किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। काम से जब उसका पति वापस लौटा तो घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed