फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rape report filed against gas agency employee

गैस एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Nov 2022 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rape report filed against gas agency employee
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे स्थित एक गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन जुड़वाने पहुंची एक ग्रामीण महिला से वहां के कर्मचारी पर दुष्कर्म करने और परिजनों से मारपीट के दो वर्ष पुराने मामले कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भाजपा नेत्री के पति पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी के नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक गैस सिलिंडर 6 दिसंबर 2012 को दिया गया था। यह कनेक्शन गल्ला मंडी के पीछे काशीराम आवास, वार्ड नंबर सात रामनगर के द्वारा आवंटित किया गया था। बीते दो वर्ष पहले 28 अगस्त 2020 को दोपहर करीब दो बजे अपने पत्नी एवं भतीजे के साथ गैस एजेंसी गया, तो वहां उक्त गैस एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी सुरेंद्र लारिया (अहिरवार) ने उससे कहा कि उसका गैस कनेक्शन कट गया है, इसकी लिखा पढ़ी करनी पड़ेगी और उसकी पत्नी को चैंबर में बुला लिया और उसे व उसके भतीजे को बाहर बैठा दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब पत्नी चैबर में चिल्लाने लगी तो पति व भतीजा तत्काल अंदर गए जहां पीड़ित की पत्नी ने कहा कि सुरेंद्र ने उसके साथ गलत काम किया है। जब उसने इसका विरोध किया तो गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। पति ने बताया कि उसने सुरेंद्र ने उससे एवं उसकी पत्नी से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। उसने भय के कारण पुलिस में शिकायत की और पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से घटना की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते उसे न्यायालय की शरण जाना पड़ा। अब कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी सुरेंद्र लारिया के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट एवं गैस एजेंसी कर्मचारियों के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें उक्त आरोपी सुरेंद्र लारिया एक भाजपा नेत्री का पति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed