{"_id":"575728404f1c1bb05d9c5ae2","slug":"raod","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग है खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग है खस्ताहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
road condition
- फोटो : amar ujala
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी- टीकमगढ़ मार्ग पर साढ़े छह किमी. का हिस्सा खस्ताहाल है। गड्डा युक्त सड़क होने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ललितपुर से महरौनी, मड़ावरा और मदनपुर मार्ग को चौड़ा कर दिया गया है। इस मार्ग पर अब वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। साथ ही महरौनी से टीकमगढ़ मार्ग पर संकेत संख्या 21 से 35.5 तक चौडीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन, संकेत संख्या 35.5 से लेकर 42 किमी तक मार्ग को छोड़ दिया गया है।
इस मार्ग पर टीकमगढ़ से खिरियानाका तक मध्यप्रदेश की सीमा में सड़क पर वाहन फर्राटा भरते आते हैं, लेकिन जैसे ही उत्तर प्रदेश की सीमा के ग्राम निवारी में वाहन प्रवेश करते हैं तो गड्डों एवं धूल से उनका स्वागत होता है। हिचकोले खाते हुए उन्हें महरौनी तक का सफर तय करना पड़ता है।