फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rameshpura corona sample

रमेशपुरा में लिए कोरोना सैंपल

Sat, 06 Jun 2020 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
rameshpura corona sample
कैप्सन- रमेशपुरा में नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामसभा मऊ के मजरा रमेशुपरा से दस लोगों और स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिए हैं। देश के विभिन्न स्थानों से प्रवासियों के अपने-अपने गांवों में आने से प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के स्थान पर बढ़ रही है। प्रवासी मजदूरों ने कई जगह कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक तेज कर दिया है। कई स्थानों पर नए मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों पर नजर रखने के लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियों कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता के साथ काम में जुटी है। प्रतिदिन विकासखंड तालबेहट से कम से कम दस लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। छह दिन में टीम सौ से अधिक लोगों के सैंपल ले लिए हैं। शनिवार को टीम ने ग्राम सभा मऊ के मजरा रमेशपुरा में दस लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के नमूने लिए। टीम में श्यामवीर सिंह, धीरज कुमार, रवि सोनकर, बिशाखा आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed