{"_id":"65ac2c957b5c5046530c4364","slug":"ram-katha-begins-with-kalash-yatra-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-9266-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी(ललितपुर)। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास छोटे मुरारी बापू ने कथा का मंगलाचरण सुनाया, रविवार को शिव विवाह की कथा होगी।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के उपलक्ष्य में कस्बा के श्री हनुमान जी टौरिया मंदिर पर सात दिवसीय रामकथा का आयोजित की गई है, शनिवार को रामकथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ कलश यात्रा कस्बे के श्री हजारिया महादेव मंदिर बड़ा तालाब से प्रारंभ हुई और कस्बा के प्रमुख मार्ग से होते हुए टौरिया मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाते चल रही थी, मुख्य यजमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीकिशन झां रामायण जी को सिर पर लिए चल रहे थे, कथा व्यास संत श्री रामगोपाल दास महाराज छोटे मुरारी बापू बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे। कलश यात्रा टौरिया मंदिर पर संपन्न हुई यहां व्यास पीठ से कथा व्यास छोटे मुरारी बापू ने मंगलाचरण के दोहे सुनाकर भगवान शंकर और सती द्वारा अगस्त मुनि के आश्रम में जाकर राम कथा सुनने का प्रसंग सुनाया। रविवार को कथा में शंकर विवाह की कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान लक्ष्मी नारायण कनकने, दिनेश तिवारी, रामगुलाम यादव, अनिल पस्तोर, गोपाल दुबे, अभिषेक शुक्ला, जंटू राजा, यादवेंद्र यादव, धर्मेंद्र राजा, सीताराम गुप्ता, भोलू शर्मा, विनोद जोशी मौजूद रहे।