{"_id":"6a91d3b7cc14378a9901f184","slug":"raksha-bandhan-celebrated-with-great-enthusiasm-amidst-a-light-drizzling-rain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162155-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रिमझिम फुहारों के बीच धूमधाम से मन रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रिमझिम फुहारों के बीच धूमधाम से मन रक्षाबंधन
Sat, 29 Aug 2026 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिलेभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्नान के बाद बहनों ने पूजा की थाली सजाई और शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रेशमी धागा बांधकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर जीवनभर रक्षा का संकल्प लिया। रिमझिम बारिश के बीच शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बाजारों में भारी चहल-पहल नजर आई।
रक्षाबंधन के चलते शहर की सड़कों पर दिनभर भारी आवाजाही रही। रिमझिम फुहारों के बीच लोगों ने दुकानों से राखियां और मिठाइयां खरीदीं। दूर-दराज से पहुंचे भाई-बहनों ने एक-दूसरे से मिलकर खुशियां साझा कीं।
विभिन्न क्षेत्रों में दिखा उत्साह
बांसी। कस्बे के जखौरा तिराहे पर वाहनों का दबाव रहा। घरों में विशेष पकवान बने और भाई-बहन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
बालावेहट। यहां भी बहनों ने भाइयों को रेशम की डोर बांधकर दीर्घायु की कामना की। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
पाली। सीओ राजेश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी दीपक कुमार ने सहरिया बस्ती पहुंचकर बच्चों व महिलाओं को मिठाइयां बांटीं और महिला हेल्पलाइनों की जानकारी दी।
महरौनी, बिरधा, धौर्रा। महरौनी में झमाझम बारिश के बीच भी बहनों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश थमने के बाद लोग घरों से निकले। बिरधा और धौर्रा क्षेत्र में भी पर्व श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।