{"_id":"60f875ce8ebc3e6d4f111c50","slug":"rajput-colony-mud-filled-roads-lalitpur-news-jhs200091136","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत कॉलोनी में जल भराव के बाद कीचड़ में बदला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत कॉलोनी में जल भराव के बाद कीचड़ में बदला रास्ता
विज्ञापन
कैप्सन - नाली खोदती जेसीबी मशीन
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। दो दिन की बारिश से शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई है। राजपूत कॉलोनी में कीचड़ भरी सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है।
बीते दो दिन से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शहर के मोहल्ला पिसनारी, नेहरू नगर, आजादपुरा में कई जगहों पर जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। वहीं, राजपूत कॉलोनी में जलभराव के बाद कीचड़ फैल गया है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में असुविधा हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सड़क के निर्माण को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
----
शहर में सड़क व नाली के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो पूर्व में सड़कों का निर्माण किया गया है, उनमें कई जगहों पर जल भराव की समस्या देखी जा रही है। नगर पालिका परिषद को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
मनोज सक्सेना
----
राजपूत कॉलोनी में जब सीसी सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था, तब कई जगहों पर बारिश का पानी भर जाता था। सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। बारिश में इस सड़क का बुरा हाल हो जाता है। रामकुमार दुबे
----
दो-तीन जगहों से जलभराव की शिकायत प्राप्त हुई थी, उनका अस्थाई निदान करा दिया गया है। राजपूत कॉलोनी में कीचड़ की सफाई करा दी जाएगी।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद