फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rajghat Dam: Due to less water drainage, water entered under the bridge.

राजघाट बांध: पानी की निकासी कम होने से पुल के नीचे उतरा पानी

Wed, 07 Aug 2024 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rajghat Dam: Due to less water drainage, water entered under the bridge.
ललितपुर। बेतवा नदी के पानी की आवक कम होने के बाद राजघाट बांध से 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे राजघाट से मध्य प्रदेश के चंदेरी जाने वाले पुल से पानी नीचे उतर गया। चार दिन बाद यातायात सुचारू हो गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश से पिछले कुछ दिनों से बेतवा नदी उफान पर थी। इस कारण बेतवा नदी पर बने राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ गई थी। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पिछले चार दिन से बांध के गेट खोलकर तीन से सवा तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इस कारण राजघाट से मध्य प्रदेश के चंदेरी जाने वाली सड़क पर बना पुल करीब 10 फीट तक पानी में डूब गया था। इससे यातायात थम गया था। हालांकि, छोटे वाहन राजघाट बांध के ऊपर बनी सड़क से निकलते रहे। मंगलवार को बेतवा नदी के जरिये राजघाट में पानी की आवक कम हुई तो बांध के तीन गेटों से 29900 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। पानी की निकासी कम होने से राजघाट चंदेरी के पुल से पानी नीचे उतर गया और चार दिन बाद यातायात सुचारू हो गया। हालांकि, सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध में जलस्तर पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन


पानी की आवक कम होने से मंगलवार को राजघाट बांध के तीन गेट खोलकर करीब 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब राजघाट-चंदेरी सड़क पर बने पुल से नीचे पानी बह रहा है। इस कारण पुल से वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया है। - वीएन वर्मा, जल लेखा सहायक, बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed