फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rajdeep took oath as Talbehat block chief

Lalitpur News: तालबेहट ब्लॉक प्रमुख के पद की राजदीप ने ली शपथ

Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Rajdeep took oath as Talbehat block chief
न्यायालय के फैसले के बाद डीपीआरओ ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हालही में जनपद न्यायाधीश ने तालबेहट ब्लॉक प्रमुख के मतगणना व अवैध मतों के दायर याचिका पर सुनवाई के बाद विजय सिंह को हारा हुआ घोषित करते हुए, राजदीप सिंह को ब्लॉक प्रमुख घोषित किया था। जनपद न्यायाधीश के फैसले के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ अपने कार्यालय में दिलाई। लोकसभा चुनाव के पहले यह फेर बदल राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सन 2021 में पंचायत चुनाव हुआ था, इस चुनाव में तालबेहट ब्लॉक प्रमुख पद पर एक वोट से विजय सिंह विजय घोषित किए गए थे। चुनाव के दौरान 83 मत पड़े थे, जिसमें विजय सिंह को 39 व राजदीप सिंह को 38 वोट मिले थे। जबकि छह मतों को अवैध घोषित किया गया था। राजदीप सिंह ने जिला न्यायाधीश के यहां छह अवैध मतों की जांच कर उनकी गिनती के आवेदन किया था। जिला न्यायाधीश ने 29 फरवरी 2024 को छह अवैध मतों की मतगणना के आदेश दिए गए हैं, इसके बाद इस आदेश के खिलाफ विजय सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली, हाईकोर्ट ने विजय सिंह की रिट का खारिज किया, जनपद न्यायाधीश ने छह मतों की गिनती की, जिसमें एक मत राजदीप के पक्ष में वैध पाया गया। जिला न्यायाधीश ने इसके बाद पर्ची निकाली, इसके बाद राजदीप सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए, जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बृहस्पतिवार को राजदीप सिंह को अपने कार्यालय में ब्लॉक प्रमुखी की शपथ दिलाई। अब विधिवत राजदीप सिंह ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed