Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rain fault electric

बारिश से जगह-जगह फाल्ट, रात भर ठप रही कई गांव की बिजली

Wed, 19 May 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
rain fault electric
ललितपुर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। जगह-जगह फाल्ट होने से शहर में जहां कई घंटे बिजली गुल रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से अधिक गांवों में रात भर बिजली ठप रही। बारिश व हवा के चलते कहीं तार टूट कर गिर गए तो कहीं खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार की शाम को हुई बारिश व हवा के चलते शहर के गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन से निकले फीडर संख्या एक, तीन, चार, नेहरूनगर और चंदेरा फीडरों की हाईटेंशन लाइनें रात करीब आठ बजे से ब्रेक डाउन में आ गईं। जिसके चलते विद्युत विभाग की टीमों द्वारा रात में बारिश रुकने के बाद पेट्रोलिंग कराई गई और लाइनें ठीक कराकर रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं फीडर नंबर तीन के अंतर्गत बाईपास स्थित स्टेडियम और बाहुबली नगर की बिजली आपूर्ति देर रात को साढ़े बारह बजे के बाद सुचारू की जा सकी। इसके साथ ही बाईपास स्थित 33 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत ग्रामीण फीडर रघुनाथपुरा और कल्यानपुरा की हाईटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन में आ गईं, जिससे दोनों फीडरों के अंतर्गत करीब 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही, जो अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुचारू हो सकी। वहीं मसौरा, निवाई और नदनवारा फीडर की बिजली भी प्रभावित रही। यही हाल दूसरे दिन मंगलवार को भी रहा। जब दोपहर करीब तीन बजे से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि शहर के गल्ला मंडी सब स्टेशन से फीडर बंद कर दिया गया लेकिन बारिश रुकने पर जैसे ही फीडरों की लाइनों को चालू किया गया तो फीडर संख्या तीन, गोविंदनगर फीडर, नेहरूनगर फीडर की हाईटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन में आ गईं, जिससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाईपास सब स्टेशन के भी अधिकांश फीडर ब्रेकडाउन में आ गए, जिससे 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं महरौनी, मड़ावरा, नाराहट, पाली, बिरधा, राजघाट, देवगढ़, जाखलौन, धौर्रा, बांसी एवं बार क्षेत्र में भी जगह-जगह पेड़ की डालियां गिरने एवं हाइटेंशन लाइन के खंभा क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बारिश रुकने के बाद विभागीय अभियंताओं के नेतृत्व में पेट्रोलिंग करके हाइटेंशन लाइनें सुधारने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी, मक्का सहित कई फसलें डूबी
कारीटोरन। ब्लॉक बार के अन्तर्गत ग्राम कारीटोरन में पूरा दिन बारिश के नाम रहा। इस दौरान खेतों में बारिश का पानी भर गया, इससे मक्का सहित कई फसलें पानी में डूब गई है। तेज बारिश होने से कई लोगों के कच्चे घरों में पानी भर गया। गलियां भी पानी से लबालब नजर आई। इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed